• Sun. Nov 29th, 2026

घर से चार-चार दिन तक गायब रहती थी मीरा

Byvijay.singhal1233

Mar 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जासूसी के आरोप में कौशांबी पुलिस द्वारा पकड़ी गई औरंगाबाद की मीरा चार-चार दिन तक शहर से बाहर रहती थी। इस दौरान वह बच्चों को अपने मायके में छोड़ जाती थी। इसी बात पर पति मुकेश से उसका विवाद होता था। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि पति परेशान होकर उससे अलग रहने लगा। मीरा के जेल जाने के बाद अब वह बच्चियों को पाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। मीरा की गिरफ्तारी और पुलिस की जांच में सामने आए पति मुकेश अब अपनी बच्चियों को साथ रखना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही अदालत का दरवाजा खटखटाएगा ताकि बच्चियों का संरक्षण मिल सके। उनका मानना है कि मां पर लगे गंभीर आरोपों और उसके आचरण का बच्चों पर बुरा असर पड़ सकता है। 13 मार्च को औरंगाबाद के महादेव नगर निवासी मीरा ठाकुर उर्फ हरिया को कौशांबी पुलिस ने देश विरोध गतिविधियों के आरोपों में गिरफ्तार किया है। वह ई-रिक्शा चलाकर मथुरा में संवेदनशील क्षेत्रों की जासूसी करती थी और कॉलोनी वासियों को खुद को सीआईडी का मुखबिर बताती थी। पुलिस को उसके मोबाइल फोन में तीन राज्यों के संवेदनशील क्षेत्रों के वीडियो और देश विरोधी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। पति ने बताया कि मीरा घर से गायब रहने पर बताती थी जरूरी काम से बाहर जा रही है। उसकी इन्हीं बाताें के कारण वह अलग हो गए।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.