• Wed. Nov 4th, 2026

मथुरा। समाज कल्याण विभाग दिलाएगा किन्नरों सरकारी योजनाओं का फायदा; ट्रांस जेंडर पोर्टल पर होगा रजिस्ट्रेशन

Byvijay.singhal1233

Nov 2, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल ने बताया कि ट्रांस जेंडर के समूह को चिह्नित किया जायेगा। इसके बाद प्रदेश सरकार की योजनाओं से उनको रुबरू कराएंगे। इलैक्शन ऑफिस से संख्या का आंकड़ा लेने के बाद उनके घर के आसपास मूलभूत सुविधा हैं बेहतर की जायेंगी। बुजुर्ग किन्नरों को गरिमा ग्रह में रखा जायेगा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने भी समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया है कि इलैक्शन ऑफिस से वह किन्नरों के नाम पते लें।

उत्तर प्रदेश सरकार ट्रांस जेंडर के पहचान पत्र बनाने जा रही है। ट्रांस जेंडर के पहचान पत्र बनाने के पीछे सरकार की मंशा है कि किन्नरों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। मथुरा में सरकार की इस योजना को सफल बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग जुट गया है। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी ट्रांस जेंडर को तलाश कर उनके पहचान पत्र बनाएगा। थर्ड जेंडर को सरकार की कल्याण कारी योजनाओं का लाभ मिल सके और वह भी समाज का सम्मान पूर्वक हिस्सा बन कर रह सकें इसके लिए प्रदेश सरकार ने किन्नर कल्याण बोर्ड की स्थापना की थी। अब उत्तर प्रदेश सरकार किन्नरों के पहचान पत्र बनाने जा रही है। किन्नरों के पहचान पत्र बनने से उनको कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। किन्नरों के पहचान पत्र बनाने के लिए सरकार ने ट्रांस जेंडर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने को कहा। इसके लिए अधिकारियों को ट्रेनिंग भी दी गई। लेकिन मथुरा के किन्नर ट्रांस जेंडर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने में पीछे हैं। मथुरा में किन्नरों की अच्छी खासी संख्या है लेकिन अपने पहचान पत्र बनवाने में उनकी रुचि या तो दिखाई नहीं दे रही या उनको जानकारी ही नहीं है। किन्नरों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए उनका पहचान पत्र होना जरूरी है। किन्नरों के पहचान पत्र बन सकें इसके लिए समाज कल्याण विभाग अब एक अभियान चलाएगा। जिसके तहत किन्नरों के वारे में जानकारी कर उनके पास जाया जाएगा। इसके बाद उनको पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए जागरूक किया जायेगा।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.