• Tue. Nov 3rd, 2026

पुलिस ने सपा प्रतिनिधिमंडल को गांव भूरेका जाने से रोका

Byvijay.singhal1233

May 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील के गांव भूरेका में अनुसूचित जाति की युवती की बरात में दबंगों द्वारा की गई मारपीट के मामले में सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलने आ रहे सपा प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने आगरा में ही रोक दिया। प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन भी शामिल थे। दरअसल, 20 मई को दबंगों ने बरातियों के साथ मारपीट की थी और जातिसूचक गालियां भी दी थीं। साथ ही डीजे बंद करा दिया था और दूल्हे को बग्घी से उतार दिया था। फिलहाल मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। हालांकि पीड़ित परिजन को ढांढ़स देना वालों का तांता लगा है। सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन समेत सपा प्रतिनिधिमंडल भी परिजन से मिलने के लिए गांव भूरेका आ रहा था। इससे पहले ही पुलिस ने रामजीलाल सुमन समेत सभी को उनके आवास पर रोक दिया। पुलिस ने चारों तरफ से बैरिकेडिंग लगा दिए। हालांकि कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग हटाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उनका प्रयास विफल कर दिया। साथ ही घर पर ही रहने की सलाह दी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.