• Sun. Jun 14th, 2026

महिला को मृत दर्शा हाथरस के व्यक्ति ने अपने नाम कराई जमीन

ByVijay Singhal

Jun 14, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट थाना क्षेत्र के गांव पिपरौली खादर में जमीन की मालिक महिला को मृत दर्शा कर हाथरस के एक व्यक्ति ने खुद को महिला का एक मात्र वारिस बताया। आरोप है कि इसके बाद करोड़ों की जमीन अपने नाम दर्ज करा ली।

जमीनों की बढ़ती कीमत ने ईमानदारी का चोला ओढ़े तमाम लोगों को बेईमान बना दिया है। ऐसा ही मामला ग्राम रतनदास चूराहंसी पिपरौली खादर का सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट के अनुसार गुज्जो देवी पत्नी रामचरण जाट निवासी सिनसिनी थोक बमद तहसील व जिला डीग, राजस्थान ने सन 1990 में यहां जमीन खरीदी थी। सन 2025 में हाथरस के गांव चिंतापुर पोस्ट सोखना निवासी रामबाबू जाटव ने फर्जीवाड़ा करते हुए 10 जून 2025 को अलीगढ़ नगर निगम से गुज्जो देवी का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करा लिया, जिसमें मृत्यु का दिनांक 1 मई 1971 दर्शाया गया। रामबाबू ने खुद को मृतका का एक मात्र वारिस बताते हुए 15 सितंबर 25 को तहसीलदार मांट कोर्ट का काम देख रहे संविदा कर्मचारी सुमित कुमार निवासी मांट राजा से मिलीभगत कर अपने पक्ष में दाखिल खारिज करा लिया। मामले में गुज्जो देवी के पुत्र बनय सिंह द्वारा रामबाबू और सुमित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.