हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन रोड छटीकरा पर 454 हरे पेड़ काटने के मामले में कोलकाता गई जैंत पुलिस ने डालमिया परिवार के 6 सदस्यों को नोटिस जारी किया है। सभी से जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है। प्रभारी निरीक्षक जैंत अश्विनी कुमार ने बताया कि थाने से चार सदस्यीय टीम को प्रकरण की जांच के लिए कोलकाता भेजा गया था। टीम वापस लौट आई है। कोलकाता में टीम ने प्रकरण से जुड़े 6 लोगों को नोटिस जारी किया है। सभी से साक्ष्य और जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रकरण की जांच अभी जारी है। जिनकी भी संलिप्तता सामने आ रही है। उनकी गिरफ्तारी की जा रही है। प्रकरण में जो भी लोग शामिल हैं। उन्हें साक्ष्यों के आधार पर चिह्नित किया जा रहा है। जल्दी ही सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
