• Fri. Jul 3rd, 2026

सुरीर में पुलिस की लुटेरे गिरोह से मुठभेड़, अलीगढ़ का एक बदमाश घायल

ByVijay Singhal

Dec 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर थाना क्षेत्र में खायरा नहर के पास शुक्रवार रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। अलीगढ़ के दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, तीसरे को पुलिस ने सुरक्षित गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को इन तीनों को जेल भेजा गया। एक दिसंबर को इस गैंग ने एक दंपती से गहनों की लूट की थी। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी रकम, बाइक, गहने व असलहा बरामद किया है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि एक दिसंबर को अरविंद कुमार पुत्र भगवत निवासी ग्राम थैरावर, कुम्हेर, भरतपुर अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ बाइक से सुसराल ग्राम एदलपुर, खैर जा रहे थे। ग्राम खायरा से आगे नहर की पटरी पर आते समय दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने अपनी मोटरसाइकिल से दंपती की बाइक में टक्कर मार दी और बाइक सवार महिला के कानों के कुंडल, गले का मंगलसूत्र व दो अंगूठियां लूट ले गए थे। इसी गैंग की तलाश में शुक्रवार रात इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी राकेश यादव खायरा नहर पर चेकिंग कर रहे थे। उसी वक्त बाइक सवार बदमाश आए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वह फायरिंग कर जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की तो दो बदमाश पैर में गोली से घायल हो गए। वहीं, तीसरे को सुरक्षित गिरफ्तार किया गया है।घायल बदमाशों की पहचान अजीत उर्फ टैनी पुत्र सुरेश निवासी मेघपुर, फरह, मथुरा और राजकुमार पुत्र रविंद्र शर्मा निवासी अंडला, खैर, अलीगढ़ के तौर पर हुई है। इनका तीसरा साथी कुलदीप पुत्र इंद्रपाल निवासी ग्राम अंडला, खैर, अलीगढ़ भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन तमंचा, कारतूस, एक लाख रुपये नकद, एक जोड़ी कुंडल, मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, झुमके, पैंडल, बाइक, तीन आधार कार्ड बरामद किए हैं। दिल्ली में अजीत ने की थी 21 लाख की लूट एसपी देहात ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश अजीत शातिर किस्म का अपराधी है। इसने सराय रोहिल्ला, नई दिल्ली में 21 लाख रुपये की लूट की थी। इसमें यह वांछित चल रहा है। वहां से लूटी नकदी में से एक लाख रुपये बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में 17 पुलिसकर्मी शामिल रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.