हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में थोक दुकानदार के खाते से 50 हजार रुपये उड़ाए जाने का मामला सामने आया है। वारदात ठग ने बेटी को झांसे में लेकर अंजाम दिया।
बंसी गर्ग की कस्बे में चीनी की एजेंसी है। उनके बैंक का लेनदेन कार्य बेटी करती है। रोजाना दुकानदारों के फोन आते हैं। शनिवार दोपहर खाते में रकम जमा करने के लिए एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि पापा ने खाते में पैसे डालने के लिए तुम्हारा नंबर दिया है। नंबर तुम मुझे बताओ मैं तुम्हारे खाते में रकम डाल दूंगा। नंबर लेने के बाद कहा कि मैं तुम्हारे खाते में 10 रुपये डाल रहा हूं। बेटी ने सोचा के पापा ने बोला होगा। ठग के कहने पर बेटी ने जैसे ही मैसेज जांचने के लिए फोन होल्ड किया तो 50,000 रुपये खाते से कट गए। इस घटना के तत्काल बाद बेटी ने कारोबारी को बताया। इसके बाद पीड़ित खाते को फ्रीज करा दिया। पीड़ित के अनुसार, इस संबंध में साइबर सेल के नंबर पर शिकायत की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
