• Sat. Oct 31st, 2026

आगरा में कारोबारी की 40 किलो चांदी गबन करने वाले को पुलिस ने दबोचा, 8 किलो चांदी हुई बरामद

ByMohitsinghal

Oct 7, 2022
Spread the love

जिला संवाददाता हर्ष गुप्ता आगरा की थाना छत्ता पुलिस ने चांदी का गबन करने वाले आरोपी को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इसके कब्जे से 8​ किलो 100 ग्राम चांदी बरामद की है. 19 जुलाई को सौरभ अग्रवाल ने थाना दत्ता पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी दुककान गुरु कृपा प्लाजा पीपल मंडी में है, जिसमें चांदी के जेवर बनाने का काम होता है. सौरभ की दुकान पर शशांक अग्रवाल उर्फ बॉबी लगभग 6 साल से नौकरी करता था. सौरभ ने बताया कि वह पारिवारिक समस्याओं के कारण दुकान नहीं जा पाता था जिसका लाभ उठाकर शशांक ने लगभग 40 किलो चांदी धोखाधड़ी से गायब कर दी. जब वह दुकान पर गया तो कागजात चेक करने के बाद इसकी जानकारी हुई. इसके बाद आरोपी शशांक काम छोड़कर भाग गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शशांक माल को बेचने की फिराक में कश्मीरी बाजार के पास खड़ा हुआ है, इस पर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची और आरोपी को अरेस्ट कर लिया, पुलिस ने शशांक के कब्जे से 8 किलो100 ग्राम चांदी बरामद की है, प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह जी, उप निरीक्षक सोहन पाल सिंह, मनीष कुमार ,आशीष देशवाल, पीपल मंडी यह सब लोग पीपल मंडी तिराहा पर चेकिंग कर रहे थे मुखबिर सूचना पर कश्मीरी बाजार से शशांक को गिरफ्तार कर लिया गया।

Mohitsinghal
Author: Mohitsinghal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.