• Sun. Jun 28th, 2026

वृंदावन में पुलिस ने पकड़ा बड़ा जुआ, 14 गिरफ्तार, लाखों रु की नगदी बरामद

ByVijay Singhal

Apr 16, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। धर्म नगरी वृंदावन में जरायम पेशा कार्य दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं स्थानीय पुलिस इन पर अंकुश लगाने के लिए भरसक प्रयासरत है। लंबे समय से चल रहे एक जुआ के अड्डे पर पुलिस ने रविवार को छापामार कार्यवाही की जिसमें मौके से 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया इनके कब्जे से करीब 3:15 लाख की नगदी पुलिस ने बरामद की है। वृंदावन में जुआ घर पर हुई इस कार्रवाई से कई स्थानों पर चल रहे जुआ घरों में ताले पड़ गए हैं। कार्यवाही के दौरान दो जुआरी भाग जाने में सफल रहे। पुलिस को रविवार को गुप्त सूचना मिली कि चैतन्य विहार फेस 2 में पंचकुला रोड स्थित फौजी भवन गेस्ट हाउस में बड़ा जुआ चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक थाना वृन्दावन आनन्द कुमार शाही मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने उक्त गेस्ट हाउस को चारो ओर से घेर लिया। पुलिस को देख गेस्ट हाउस संचालक और जुआरियों के पैरो तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने मौके से हरि नारायण पुत्र मूलचन्द शर्मा नि. ग्राम सकराया थाना जैत राधेश्याम पुत्र उत्तम चन्द्र नि. गौरा नगर कॉलोनी वृन्दावन हरदयाल सक्सेना पुत्र स्व. गोपाल सक्सेना नि. गोपीनाथ बाजार रंगजी की छावनी वृन्दावन अनिल स्वामी पुत्र राजेन्द्र नाथ स्वामी नि. नन्दमहल पत्थर पुरा वृन्दावन राधा वल्लभ गुप्ता पुत्र स्व. दुर्गा प्रसाद गुप्ता नि. 107 गौतम पाडा वृन्दावन धीरज सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह नि. गोपीनाथ बाजार बडी कुन्ज वृन्दावन शम्भूदास पुत्र हजारी लालदास नि. गाँधी पार्क नगला वृन्दावन विष्णु कुमार पुत्र मनोहरी लाल नि. छिपी गली वृन्दावन पूरन पुत्र रमेश नि. किशोरपुरा वृन्दावन टीटू अग्रवाल पुत्र गोपाल दास नि. लोहार बाजार सौंख थाना मर्गोरा राजू गोस्वामी पुत्र तेजपाल नि. सूरदास आश्रम मोतीझील वृन्दावन विष्णु शर्मा पुत्र स्व. दीनदयाल शर्मा नि. शाहजी मन्दिर के पास वृन्दावन लोकोश गौतम पुत्र हरी ओम गौतम नि. गौतम पाडा वृन्दावन अकिंत शर्मा पुत्र कन्हैया लाल शर्मा नि. अटखम्भा वृन्दावन से 3,06,280 ( तीन लाख छह हजार दो सौ अस्सी ) रुपये,ताश की गड्डी,फड ( बैडशीट ) सहित गिरफ्तार किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.