• Sun. Jun 28th, 2026

मथुरा में विकास प्राधिकरण का प्लाट-फ्लैट न मिलने पर तत्काल वापस होगी एडवांस राशि

ByVijay Singhal

Apr 16, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल

मथुरा। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की संपत्ति खरीद में भाग्य आजमाने के दौरान असफल रहने वालों को अब तीन दिन के दौरान एडवांस जमा राशि वापस मिलेगी। इस मामले में बरती जा रही लापरवाही को विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एस बी सिंह ने गंभीरता से लिया है। इसके साथ ही आवंटित संपत्ति की रजिस्ट्री कराने से कतरा रहे आवंटियों के आवंटन को भी निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान उपाध्यक्ष के कड़े तेवर देख पटल कर्मियों को पसीना आ गया। सोमवार को मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की संपत्ति विभाग के कार्यो की समीक्षा की गई। इस दौरान विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने देखा कि बड़ी मात्रा में ऐसी राशि मौजूद है जिसे विभिन्न संपत्तियों की नीलामी में भाग लेने वाले आवेदकों ने एडवांस राशि के रूप में जमा किया था महीनों गुजरने के बाद भी आवंटन न मिलने पर भी इस राशि को उन्हें वापस नहीं किया गया है। इस पर नाराजगी जताते हुए एसबी सिंह ने कहा कि अब ऐसे मामलो में ये लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आवंटन न मिलने पर आवेदक की एडवांस जमा राशि को तीन दिन के अंदर वापस कर दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने उन संपत्तियों की भी समीक्षा की जिनके आवंटन के बाद भी रजिस्ट्री नहीं की गई हैं। इसके लिए उन्होंने ऐसी संपत्तियों की लिस्ट तैयार करने को कहा जो पूरी धनराशि जमा नहीं कर रहे हैं। इन आवंटियों को बकाया राशि जमा कराने के लिए फाइनल नोटिस देने के निर्देश दिए। कहा कि इस फाइनल नोटिस के बाद भी आवंटी निर्धारित बकाया राशि जमा नहीं करता है तो आवंटन निरस्त करने की कार्यवाही की जाए। इसके अलावा उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी आवंटी संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए परेशान न रहे। समीक्षा बैठक के सचिव अरविंद द्विवेदी संपत्ति अधिकारी ओएसडी प्रसून द्विवेदी सहित संबंधित पटल प्रभारी भी मौजूद रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.