• Tue. Nov 3rd, 2026

कोसीकला में नंदगांम रोड पर डकैती की बारदात को अंजाम देने बाले 5 लुटेरों को पुलिस ने किए गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Oct 17, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र में 10 अक्टूबर को हुई डकैती की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने 5 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 कार सहित 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है। थाना कोसीकलां क्षेत्र में 10 अक्टूबर को मयंक पुत्र भारत शर्मा निवासी कृष्ण धाम कॉलोनी कोसीकलां स्विफ्ट कार संख्या HR 50 J 3744 से अपने घर से नंदगांव की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई स्विफ्ट कार सवारों ने मयंक की गाड़ी में टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर मयंक से कार,मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम दे कर बदमाश फरार हो गए। बदमाशों द्वारा दिन दहाड़े सरे राह डकैती की दी गई वारदात के बाद किसी तरह मयंक थाना कोसी कलां पहुंचा। थाना पहुंचकर मयंक ने वारदात के बारे में पुलिस को जानकारी दी और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने धारा 395,342 में मुकद्दमा दर्ज कर लिया और बदमाशों की तलाश में जुट गई। दिन दहाड़े हुई डकैती की वारदात को थाना प्रभारी कोसी अनुज कुमार ने चैलेंज के रूप में लिया। एसएसपी ने इस वारदात के खुलासे के लिए 5 टीम बनाई। पुलिस की 5 टीमों ने 5 दिन तक वारदात के खुलासे के लिए पड़ोसी राज्य राजस्थान, हरियाणा के बदमाशों की कुंडली खंगाली। इस दौरान सर्विलांस की टीम वारदात के दौरान उस इलाके में सक्रिय मोबाइलों की डिटेल सर्च की। वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को चैक किया। सीसीटीवी कैमरों को देखते हुए पुलिस वारदात स्थल से हरियाणा के फरीदाबाद तक गई। इस दौरान पुलिस ने 250 सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी। सीसीटीवी कैमरों में बदमाश कार को होडल,पलवल
अलावपुर,किठवाड़ी,सादरपुर, जवा गांव तक गाड़ी जाते हुए दिखाई दी। इसके बाद पुलिस को पता चला कि इस वारदात को अंजाम देने वाले 6 बदमाश थे। बदमाशों की पहचान होने के बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि वारदात को अंजाम देने वाले लोग लालपुर की तरफ से आ रहे हैं।
सूचना मिलने पर लालपुर बॉर्डर पर पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस की कार्यवाही देख बदमाश भागने लगे। पुलिस ने मौके से 5 बदमाश गिरफ्तार कर लिए जबकि 1 बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने कार लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोप में सचिन पुत्र शेर सिंह निवासी कामर, सोनू पुत्र भरत सिंह निवासी जाव,सचिन पुत्र हरिराम,नरेंद्र पुत्र मूलचंद निवासी सुरवारी कोसी व बादल पुत्र नरेश निवासी दिघौट थाना पलवल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से 2 कार स्विफ्ट, 4 फर्जी नंबर की प्लेट व 2 मोबाइल बरामद किए हैं।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.