हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी का आज जन्मदिन है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले शुभकामना दे रहे हैं। 1948 में जन्मीं हेमा मालिनी का कान्हा की नगरी से खासा लगाव है। हेमा मालिनी को जब चुनाव लडने के लिए कहा तो उन्होंने मथुरा को चुना और यहां की सांसद बनीं। सांसद हेमा मालिनी के जन्मदिन पर देखिए। अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी मथुरा में अलग ही अंदाज में नजर आती हैं। ग्लैमर की दुनिया में रहने वाली हेमा मालिनी जब मथुरा आती हैं तो यहां वह कृष्ण भक्ति में नजर आती हैं। मथुरा दौरे के दौरान वह कब किस मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच जाएं पता ही नहीं चलता।

पिछले दिनों सांसद ने ब्रज 84 कोस की परिक्रमा भी की और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के लिए क्या व्यवस्था कर सकते हैं इस पर मंथन भी किया। हेमा मालिनी मथुरा दौरे के दौरान कभी राधा रमण मंदिर,कभी रंगनाथ,कभी बरसाना तो कभी गोवर्धन दर्शनों के लिए जाती रहती हैं। सांसद हेमा मालिनी पार्टी कार्यक्रमों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। पिछले दिनों केंद्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम हों या फिर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा। हेमा मालिनी इन कार्यक्रमों में एक कार्यकर्ता की तरह नजर आईं। सांसद हेमा मालिनी कहती हैं कि उनका सपना है कि मथुरा में जब श्रद्धालु आएं तो ऐसा महसूस करें कि वह सबसे अच्छी जगह आए हैं।

मथुरा के विकास के लिए सांसद हेमा मालिनी केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करती रहती हैं।पिछले दिनों उन्होंने बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की तो ब्रज 84 कोस परिक्रमा और उसको नेशनल हाई वे से जोड़ने के लिए केंद्रीय सड़क एवम परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की। सांसद हेमा मालिनी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ब्रज में किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी उन्हें दी।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
100% LikesVS
0% Dislikes
