• Fri. Jul 3rd, 2026

पुलिस प्रशासन कर रहा श्री कृष्ण जन्मस्थान के व्यापारियों का उत्पीड़न , अनिश्चितकालीन बंद का एलान

ByVijay Singhal

May 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पिछले कुछ माह से चली आ रही पुलिस प्रशासन और श्री कृष्ण जन्म स्थान के व्यापारियों के बीच तनातनी रुकने का नाम नहीं ले रही। प्रशासन एवं एसपी सुरक्षा के द्वारा तमाम आश्वासन के बाद भी कृष्ण जन्म स्थान के मुख्य द्वार के सामने वाले रोड को प्रशासन द्वारा खोला नहीं गया। इससे आक्रोषित होकर समस्त व्यापारियों द्वारा स्थानीय धर्मशाला में बैठक की गई जिसमें व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के रवैया पर आक्रोश जाहिर करते हुए सामूहिक रूप से मंगलवार से अपने प्रतिष्ठानों को अनिश्चितकाल के लिए बंद का निर्णय लिया है। कृष्ण जन्म स्थान व्यवसायई समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि पुलिस प्रशासन अपनी मनमानी और हाठधर्मिता के कारण आम मार्ग को बंद कर व्यापारियों एवं स्थानीय निवासियों के उत्पीड़न पर आमादा है। इस संदर्भ में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी व्यापारी पूर्व में मिले लेकिन आश्वासन के बावजूद भी समस्या के समाधान का कोई प्रयास नहीं किया गया जिस कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है एवं स्थानीय निवासियों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा वाहन पास के नवीनीकरण में मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है। उन्होंने बताया इसके अलावा कई बार पुलिसकर्मियों द्वारा बैरियर पर चेकिंग के दौरान व्यापारियों से अभद्रता की जाती है। इस संबंध में कई बार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया गया पर उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। इन सभी समस्याओं को लेकर कृष्ण जन्मभूमि के व्यापारी बहुत दुखी एवं आक्रोषित हैं। बैठक में व्यापारियों ने सामूहिक रूप से मंगलवार से अपने प्रतिष्ठानों को अनिश्चितकाल के लिए बंद का निर्णय लेने पर मजबूर होना पड़ा है। अगर इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन की हठधार्मिता में सुधार नहीं आया तो संपूर्ण नगर एवं जिले के व्यापारी भी अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर आंदोलन में शामिल होंगे। बैठक में भीमसेन जैन, बृजेश शर्मा, बबलू पंडित, निखिल अग्रवाल, प्रवीण भाटिया, अंकुर गोयल, हरिदास देवनाथ, राधा रमण, ओम प्रजापति, योगेश अग्रवाल, ठाकुर गोला, नवनीत अग्निहोत्री, राजू वैध, विनोद दिवाकर, हेम चौहान, दिनेश जैन एवं सैंकड़ो की संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.