• Fri. Jul 3rd, 2026

नंदगांव में भू-माफियाओं ने बेशकीमती जमीन पर रात में किया कब्जे का प्रयास

ByVijay Singhal

May 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में तीर्थ स्थलों में बेशकीमती जमीनों पर भूमाफियाओं की कुदृष्टि पड़ी हुई है। भू-माफिया कमजोर लोगों की जमीनों पर दबंगई के बल पर कब्जा कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उनके सामने नतमस्तक नजर आ रहे हैं इससे उनके हौंसले बुलंद हैं। मामला बरसाना थाना क्षेत्र स्थित नंदगांव से प्रकाश में आया है। जहां कोसी बरसाना मार्ग पर हीरालाल, बाल कृष्ण गोस्वामी की बेशकीमती जमीन है। यहां तीन दुकानें बनी हुई है। चाहर दिवारी के अंदर गाय बंधी थीं। रात के अंधेरे में किराए के गुंडों बुलाकर गाय खोल कर भगा दीं, जमीन पर कब्जे का प्रयास किया। जमीन स्वामी हीरा लाल ने विरोध किया तो गुंडों ने पथराव कर दिया, सड़क पर जमकर लाठियां फटकारीं, हीरा लाल ने पुलिस को सूचना दी उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मौजूदगी में पथराव हुआ। इस दौरान पुलिस ने राधारमण, सुरेश, श्री नारायण को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपियों को थाने ले गई। पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई की बजाए हीरालाल पक्ष से भी दो व्यक्ति को थाने बुलाकर हिरासत में ले लिया और शांति भंग की कार्रवाई में पाबंद कर दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.