हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। टाउनशिप में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में संविधान स्वाभिमान यात्रा का आयोजन किया गया। शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार स्वतंत्रता के अमृत काल में हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान विषयक संविधान स्वाभिमान यात्रा निकाली गयी। डीएलएड प्रशिक्षुओं ने संविधान स्वाभिमान यात्रा में प्रतिभाग किया। यात्रा संस्थान के प्रवेश द्वार से आरंभ होकर संस्थान के खेल मैदान, कंपोजिट विद्यालय, काशीराम कॉलोनी होती हुई प्रशासनिक भवन के सामने समाप्त हुई। डीएलएड प्रशिक्षु मिथिलेश, ज्ञान देवी, नेहा, मनीषा, प्रियंका, रजनी, शुभम, पुष्कर, आकाश गौतम, वीरेंद्र और दीपेंद्र ने प्राचार्य राजेंद्र बाबू को संविधान की प्रति भेंट की। प्रभारी हरेश सिंह ने बताया कि कार्यक्रमों का समापन 28 अप्रैल को होगा। विवेक कुमार और डॉ. गौरी पांडेय ने बताया कि यात्रा में 130 डीएलएड प्रशिक्षुओं और संस्थान के प्रवक्ताओं प्रतिभाग किया। नरेंद्र सिंह, हरेश सिंह, संतोष कुमार, विवेक कुमार, दिगंबर सिंह, रचना बाला, डॉ.गौरी पांडेय, हिमांशु मोहन रावत आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
