हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन और बरसाना के नागरिकों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मथुरा स्थित जिला अस्पताल अथवा निजी अस्पतालों तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उन्हें अल्ट्रासाउंड की सुविधा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही मिल सकेगी। बरसाना और गोवर्धन के रोगियों और गर्भवती महिलाओं को अभी अपने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसके चलते उन्हें मथुरा स्थित जिला अस्पताल अथवा निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ता है। इससे जहां उनकी जेब ढीली होती है वहीं उनका समय भी काफी व्यतीत होता है। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने प्रशासन को बरसाना-गोवर्धन सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड मशीनें लगाने का प्रस्ताव दिया है। संभवत: नए साल में दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर यह मशीनें लग जाएंगी। जिसके बाद स्थानीय रोगियों अथवा महिलाओं को अपने घर के नजदीक ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल सकेगी। डॉ. अजय कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया बरसाना-गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अल्ट्रासाउंड मशीनें लगवाए जाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर मशीनें लगा दी जाएंगी। इससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
