• Sun. Nov 29th, 2026

मथुरा में पशुओं पर रहस्यमयी बीमारी का कहर, चपेट में आने से कई मवेशियों की मौत

Byvijay.singhal1233

Dec 23, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर क्षेत्र में पशुओं को खुरपका-मुंहपका की बीमारी तेजी से फैल रही है। इस बीमारी की चपेट में आने से कई पशुओं की मृत्यु हो गई है। पहले रहस्यमय बीमारी से पशुओं की मृत्यु होने और अब खुरपका-मुंहपका की बीमारी फैलने से पशुपालक परेशान हैं। सुरीर क्षेत्र में बीमारी पशुओं का पीछा नहीं छोड़ रही हैं। रहस्यमय बीमारी से दर्जनों पशुओं की मृत्यु हो गई, लेकिन पशु चिकित्सा विभाग अभी तक मृत्यु का कारण नहीं बता सका है। रहस्यमय बीमारी का कहर अभी थमा कि अब खुरपका-मुंहपका की बीमारी ने पशुओं को चपेट में लेना शुरू कर दिया है। सुरीर क्षेत्र के दर्जनों गांवों में इस रोग से सैकड़ों पशु परेशान हैं। पशुपालकों का कहना है कि इस रोग से पशुओं के खुर संक्रमित हो रहे हैं और उसमें कीड़े पड़ जा रहे हैं। पशुओं के मुंह में भी छाले पड़ रहे हैं। जिससे पशुओं को चलने-फिरने और खाने पीने में भी परेशानी हो रही है, जिससे पशु कमजोर हो रहे हैं। गांव नगला जगरूपा में इस रोग से बनवारी का बैल और पप्पू की गाय की मृत्यु हो गई है। किसान नेता लोकेश ठाकुर का आरोप है कि पशु चिकित्सा व पशुपालन विभाग इस ओर से उदासीन बना हुआ है। अनजान रोग की चपेट में आने से दर्जनों पशु मर गए लेकिन विभाग अभी तक उनकी मृत्यु का कारण नहीं बता सका है। उन्होंने कहा कि मृत्यु तक कारण जानने के लिए भेजे गए नमूनों की जांच रिपोर्ट भी अभी तक नहीं आ सकी है। पशुचिकित्सा केंद्र सुरीर पर तैनात डॉ. प्रमोद उपाध्याय का कहना है कि मौसम के बदलाव के चलते पशुओं में मुंहपका व खुरपका का रोग फैल रहा है। जिसकी रोकथाम के लिए क्षेत्र में पशुओं को टीका लगाने का काम शुरू हो गया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.