• Mon. Nov 9th, 2026

बच्चा चोरी के शक में लोगों ने पकड़ा साधुपुलिस की जांच में निकला निर्दोष

Byvijay.singhal1233

Oct 6, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जमुना पार क्षेत्र के लक्ष्मी नगर इलाके में लोगों ने एक साधु को उस समय पकड़ लिया जब वह दस साल के बच्चे के साथ घूम रहा था। लोगों ने साधु को बच्चा चोरी के शक में पकड़ा और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस साधु को थाने ले आई जहां साधु के साथ मिला बच्चा उसका भतीजा निकला। मथुरा के थाना जमुना पार क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मी नगर चौराहे पर साधु के साथ 10 वर्ष के बच्चे को देख लोगों ने साधु को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। मथुरा के थाना जमुना पार क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मी नगर चौराहे पर गुरुवार सुबह करीबन 9 बजे स्थानीय लोगों ने एक साधु के साथ 10 वर्षीय बच्चे को देखा तो स्थानीय लोगों को साधु के द्वारा बच्चे को चोरी करके ले जाने का शक हुआ।शक होने पर स्थानीय लोगों ने साधु को पकड़ लिया। जिसे देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । बच्चे के बारे में साधु से पूछा गया तो उसने बताया कि बच्चा उसका भतीजा है। वह बच्चे को लेकर मांगने के लिए निकला है। वही बच्चा इस बारे में कुछ भी नहीं बोल पाया तो लोग साधु पर बच्चा चोरी करके ले जाने का शक करने लगे और साधु को पकड़कर पुलिस के पास ले गए। स्थानीय लोगों ने साधु पर बच्चा चोरी का शक होने पर लक्ष्मी नगर चौराहे पर ही पीआरबी 112 के हवाले कर दिया। पीआरबी 112 पर तैनात पुलिसकर्मी बच्चा एवं साधु को गाड़ी में बैठाकर जमुना पार थाने ले गए और पुलिस उनकी जांच पड़ताल में जुट गए। थाना पहुंचने पर पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि साधु के साथ मौजूद बच्चा उसका भतीजा है। थाना जमुना पार प्रभारी महाराज सिंह भाटी ने बताया कि बच्चा साधु का भतीजा है जो मांगने खाने के लिए निकले थे। लोगों को साधु पर बच्चा चोरी करने का शक हुआ था जिन्होंने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। साधु जलेसर एटा का रहने वाला है और वर्तमान में मां चंद्रावली देवी के पास डेरा डालकर रह रहा है। बच्चे के माता पिता भी थाना पहुंच गए थे।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.