हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एसओजी पुलिस ने मांट थाना स्थित यमुना एक्सप्रेस पर 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में शातिर बदमाश के एक पैर में गोली लगी। इसके बाद भी वह पुलिस पर फायरिंग करते हुआ भागने लगा। एसओजी ने दूसरे पैर में गोली मारी, जब जाकर वह गिरा और एसओजी ने उसे गिरफ्तार किया। शातिर बदमाश पर लूट डकैती समेत अन्य धाराओं के के विभिन्न थानों में 19 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। एसओजी प्रभारी राकेश यादव को सूचना मिली कि मांट थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस से गैंगस्टर, लूट, डकैती का शातिर अपराधी गुजरने वाला है। एसओजी टीम ने यमुना एक्सप्रेस वे पर शातिर बदमाश की गिरफ्तारी के जाल बिछाया। कुछ देर बाद बाइक पर शातिर बदमाश आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी और भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से शातिर बदमाश घायल हो गया। एसओजी टीम ने उसे यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा जाने वाले मार्ग पर माइलस्टोन 104 के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शहर कोतवाली की सौंख रोड स्थित फरमान बताया। एसओजी प्रभारी ने बताया कि शातिर बदमाश पर 50 हजार का इनाम है। शातिर बदमाश के ऊपर रिफाइनरी, जैंत, हाईवे, कोतवाली, सुरीर, जमुनापार, फरह में विभिन्न धाराओं में 19 मुकदमे दर्ज हैं।
