• Fri. Nov 6th, 2026

न्यायाधीश श्री राजीव भारती की अध्यक्षता में 21 जनवरी 2023 को 2.00 बजे से आर्बीट्रेशन वादों के निस्तारण लोक अदालत का आयोजन

Byvijay.singhal1233

Jan 7, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, तथा उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्री राजीव भारती जी की अध्यक्षता में दिनांक 21 जनवरी 2023 दिन शनिवार को दोपहर 02.00 बजे से आर्बीट्रेशन वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय, मथुरा में किया जा रहा है। इस संबंध में आज दिनांक 06 जनवरी 2023 को सायं 04.00 बजे से प्री ट्रायल बैठक का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के विश्राम कक्ष में किया गया। इस बैठक में नोडल अधिकारी लोक अदालत/अपर जिला जज श्री अभिषेक पाण्डेय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा श्रीमती नीरू शर्मा सहित अन्य अपर जनपद न्यायाधीशगण तथा आर्बिट्रेशन वादों से संबंधित मथुरा जनपद के फाइनेंस कंपनियों के अधिकारी व नामित/पैनल अधिवक्ता उपस्थित रहे। आयोजित बैठक में माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों व अधिवक्ताओं के साथ जनपद न्यायालय मथुरा में लंबित आर्बिट्रेशन वादों के अधिक से अधिक संख्या में विशेष लोक अदालत में निस्तारण कराए जाने हेतु विचार विमर्श किया गया तथा अधिकतम आर्बिट्रेशन वादों के निस्तारण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।बैठक में उपस्थित फाइनेंस कंपनियों के अधिकारियों व नामित/पैनल अधिवक्ताओं द्वारा विशेष लोक अदालत में अधिकतम आर्बीट्रेशन वादों का निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा श्रीमती नीरू शर्मा द्वारा जनपद मथुरा की आम जनमानस जिनके आर्बीट्रेशन वाद जनपद न्यायालय मथुरा में लंबित है, से अपील की गई कि वे अपने आर्बिट्रेशन वादों को विशेष लोक अदालत में आपसी सुलह वार्ता के आधार पर निस्तारण करा सकते हैं।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.