• Tue. Apr 14th, 2026

वृंदावन में सिर्फ 3900 ई-रिक्शा चलेंगे, 36 स्थानों पर नो एंट्री

ByVijay Singhal

Apr 14, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में नगर की एक दशक से बदहाल यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए यातायात पुलिस ने नई यातायात योजना तैयार की है। सर्वेक्षण कर 36 संकरी गलियों को ई रिक्शा मुक्त करने के लिए चेन और रस्सी लगाई जाएगी। नगर की सीमा में सिर्फ पंजीकृत ई रिक्शा संचालित किए जाएंगे। बिना पंजीकृत ई रिक्शा चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए नगर निगम का सहयोग भी लेगी। जाम से जूझ रहे लोगों के आक्रोश के बाद यातायात पुलिस ने नया यातायात प्लान तैयार किया है। इससे पहले सीओ यातायात आशीष कुमार ने नगर के प्रमुख मार्ग और संकरी गलियों का सर्वेक्षण किया, जिसमें 36 ऐसी संकरी गलियों को चिह्नित किया है कि इनमें ई रिक्शा एवं ऑटो का प्रवेश निषेध रहेगा। नगर में सिर्फ 3900 पंजीकृत ई रिक्शाओं पर रूट नंबर और दर सूची अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी, जिससे यात्रियों को पारदर्शी और सुरक्षित सेवा मिल सके। इसके अलावा नगर के निर्धारित सात रूटों पर ई रिक्शा की यात्री किराया और रूट से मंदिरों की दूरी की जानकारी वाले होर्डिंग एवं बैनर जगह-जगह लगाए जाएंगे। बिना पंजीकृत ई रिक्शा नगर से बाहर ई रिक्शा चला सकते हैं। सीओ यातायात आशीष कुमार ने बताया कि यातायात योजना को लेकर नगर निगम से वार्ता की जा रही है। सात दिन में यातायात योजना सख्ती से लागू होगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यदि कोई ई-रिक्शा चालक तय दर से अधिक किराया मांगता है, तो तुरंत इसकी शिकायत पुलिस से करें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.