हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि वृंदावन में केवल 2700 पंजीकृत ई-रिक्शों को ही संचालन की अनुमति दी गई है। एसपी तीर्थनगरी को जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में यातायात पुलिस, नगर निगम के अधिकारी और सिविल सोसाइटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, ई-रिक्शा संचालन, रूट निर्धारण और पार्किंग व्यवस्था को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। वहीं पार्किंग व्यवस्था को और व्यवस्थित बनाने, यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में प्रभावी प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए सुझावों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि सभी संबंधित विभागों के समन्वय से चरणबद्ध तरीके से ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक, एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा, सीओ ट्रैफिक संदीप कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम वृंदावन धर्मेंद्र कुमार, टीएसआई शौर्य कुमार के अलावा वृंदावन सिविल सोसाइटी की ओर से अभय वशिष्ठ, पवन ठाकुर, सोहन सिंह सिसौदिया,श्याम सुंदर गौतम, अमित कुमार, विष्णु शर्मा, जितेंद्र सिंह राणा, विवेक आचार्य गोविन्द शर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
