• Sun. Jul 5th, 2026

राजीव भवन में अनुपस्थित मिले 19 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा

ByVijay Singhal

Sep 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन स्थित सभी विभागों में उपस्थिति रजिस्टर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें विभिन्न विभागों के 19 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने सभी का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। राजीव भवन में कर्मचारियों द्वारा देरी से आने के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पिछले कुछ दिनों से सीडीओ मनीष मीना को कर्मचारियों के देरी से आने की शिकायत मिल रही थी। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे उन्होंने सभी विभागों की उपस्थिति पंजिका (रजिस्टर) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें विभिन्न विभाग के 19 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जब संबंधित विभाग के अधिकारियों से जानकारी की तो पता चला कि गैरहाजिर मिले कर्मचारियों ने छुट्टी के लिए कोई आवेदन भी नहीं दिया है। इस पर सीडीओ ने सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति हुई तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.