• Sun. Jul 5th, 2026

मथुरा शहर कोतवाली इलाके में दर्शन करने आए श्रद्धालु से छीना मोबाइल,महिला के लूटे कुंडल

ByVijay Singhal

Sep 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा शहर कोतवाली इलाके में शनिवार सुबह लूट की 2 वारदातों से हड़कंप मच गया। बदमाशों ने पहली वारदात विश्राम घाट के समीप दी। यहां एक युवक इंदौर से आए श्रद्धालु का मोबाइल छीन कर फरार हो गया। जबकि दूसरी वारदात होली गली के समीप हुई। जहां पैदल आए दो युवक एक महिला के कुंडल लूट कर फरार हो गए। इंदौर के रहने वाले राम कृष्ण गुप्ता 40 लोगों के ग्रुप के साथ मथुरा दर्शनों के लिए आए थे। शनिवार की सुबह करीब साढ़े 5 बजे वह 4 साथियों के साथ यमुना जी के दर्शन करने विश्राम घाट जा रहे थे। राम कृष्ण गुप्ता मथुरा यमुना जी का मनोरथ करने आए हैं। राम कृष्ण गुप्ता विश्राम घाट के समीप पहुंचे इसी दौरान एक युवक जो काफी देर से साथ चल रहा था अचानक मोबाइल फोन छीन कर भाग गया। अचानक हुई घटना से राम कृष्ण गुप्ता और उनके साथी जब तक कुछ समझ पाते। इससे पहले ही युवक मोबाइल ले कर फरार हो गया। वारदात की जानकारी श्रद्धालु ने पुलिस को दी। श्रद्धालु से मोबाइल छीनने की हुई वारदात के करीब 1 घंटे बाद ही विश्राम घाट से करीब 300 मीटर दूर दूसरी वारदात हुई। यहां स्थानीय निवासी महिला वंदना चतुर्वेदी अपनी मां और भाई के साथ द्वारिकाधीश मंदिर दर्शन के लिए जा रही थी। मां और भाई वंदना से कुछ आगे निकल गए। इसी दौरान होली गली की तरफ से आए 2 युवकों ने महिला को अकेला देख उसके कान के कुंडल लूट लिए। वंदना चतुर्वेदी के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश होली गेट के अंदर स्थित गलियों में होकर फरार हो गए। वारदात के बाद वंदना की चीख निकल गई। उसने इसकी जानकारी मां और भाई को दी। जिसके बाद वह दोनों भी मौके पर आ गए।
श्रद्धालु से मोबाइल और स्थानीय महिला से कुंडल लूट की हुई वारदात के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि दोनों वारदातों में पीड़ित से जानकारी की गई है। जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ कर वारदात का खुलासा किया जायेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.