• Sat. May 23rd, 2026

स्वीकृति को डेढ़ माह बीते, जिला पुस्तकालय में कार्य शुरू ही नहीं

ByVijay Singhal

Dec 25, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। डैंपियर नगर के जुबली पार्क के निकट स्थित जर्जर भवन में संचालित राजकीय जिला पुस्तकालय की दशा सुधारने के लिए अधिकारियों ने कागजों में काम शुरू कर दिया है। हाल यह है कि निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने के डेढ़ माह बाद भी अब तक निर्माण सामग्री का पहुंचना शुरू भी नहीं हो सका है। पुस्तकालय के जीर्णोद्धार का कार्य स्मार्ट सिटी के तहत 1.99 करोड़ रुपये की लागत से होना है। डैंपियर नगर के जुबली पार्क के निकट स्थित राजकीय पुस्तकालय सन् 1958 से संचालित है। यह पुराना भवन सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षित नहीं है। इसके बाद भी अधिकारियों की अनदेखी की वजह से यह जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। हालांकि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व सुविधा के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने कुछ हिस्से की पूर्व में मरम्मत भी कराई थी। बावजूद इसके पुस्तकालय में संसाधनों में भी वृद्धि नहीं हो पा रही है। प्रदेश सरकार इसे हाईटेक पुस्तकालय बनाना चाहती है जिससे विद्यार्थियों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिल सकें। इसी को लेकर नगर निगम ने स्मार्ट सिटी परियोजना में पुस्तकालय के जीर्णोद्धार की योजना बनाई है। दिवाली से पूर्व शासन से जीर्णोद्धार की स्वीकृति मिली थी, लेकिन डेढ़ माह बाद भी धरातल पर निर्माण कार्य शून्य है। अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम ने बताया है कि पुस्तकालय जीर्णोद्धार के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। फिलहाल प्री-कंस्ट्रक्टशन कार्य चल रहा है। जल्दी ही निर्माण कार्य कराया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.