• Sat. May 23rd, 2026

मथुरा में खोलेगा मोबाइल, शिवानी की आत्महत्या का राज

ByVijay Singhal

Dec 25, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। इंजीनियर की बेटी शिवानी की आत्महत्या का राज मोबाइल खोलेगा। पुलिस ने शिवानी के मोबाइल से आरोपी युवक के साथ होने वाली चैट, सोशल साइट पर बने अकाउंट आदि की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को पूरा यकीन है कि इससे ही मामले का खुलासा होगा। आरोप है कि एक युवक द्वारा ब्लैकमेल करने से आहत होकर शिवानी ने यह कदम उठाया। चंदनवन फेस-1 में रहने वाले इंजीनियर भगवान सिंह की डीपीएस में कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली बेटी मानसी (14 वर्षीय) ने रविवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने सोमवार को उसका पोस्टमार्टम कर शव परिजन को सौंप दिया। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार हुआ। इधर परिजन की तहरीर पर पुलिस ने चंदनवन के फेस-2 में रहने वाले ईशान वर्मा नामक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा भी दर्ज कर लिया। पुलिस ने जब शिवानी के मोबाइल को खंगाला तो उसमें युवक से बातचीत होना मिला। पुलिस अब छात्रा के सोशल साइड पर बने अकाउंट को खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि वह किस तरह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि मोबाइल को जांच के बाद परिजन को दे दिया है। साथ ही उनसे मोबाइल से छेड़छाड़ न करने को कहा गया है। जब आवश्यकता पड़ेगी मोबाइल उन्हें लाना होगा। इसके अलावा उसके सोशल साइट अकाउंट से भी साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। परिजन ने कुछ सोशल मीडिया पर बने अकाउंट के पासवर्ड तो उपलब्ध करा दिए हैं, जबकि अन्य के पासवर्ड उन्हें भी नहीं पता है। पासवर्ड के लिए साइबर टीम की सहायता ली जा रही है। अभी तक परिजन ने जो चेट उपलब्ध कराई है। यह मिली है फिलहाल चेट

जो चेट पुलिस को फिलहाल मिली है उसमें ईशान से कोई दूसरी लड़की जो मानसी की फ्रेंड है, मानसी के बारे में बात कर रही है। वह ईशान से कह रही है कि मानसी से बात कर लो। ईशान ने मना कर दिया। वह कह रहा है कि मानसी अब फ्री है। इस पर लड़की कह रही है कि इसे फ्री होना कहते हैं। हाथ काटना फ्री होता है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.