हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में श्री कृष्णा जन्माष्टमी पर्व को लेकर विशेष साफ सफाई और स्वच्छता के आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा जनपद में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे सप्ताह भर मनाया जाएगा। जिसको लेकर के जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी ने सभी अधीनस्थों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि जनपद के समस्त सचिव धार्मिक स्थलों, मंदिरों पर विशेष सफाई अभियान चलाएं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जो भी परिक्रमा मार्ग है उनमें विशेष सफाई अभियान चलाकर के सफाई और स्वच्छता का संदेश दें। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष के साथ-साथ पूरे विश्व से भगवान श्री कृष्ण के जन्म दिवस पर तीर्थ यात्री ब्रज भ्रमण करते हैं। ऐसे में साफ स्वच्छता का संदेश पंचायती राज विभाग के माध्यम से जाना चाहिए।
उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिवों को निर्देश दिए की सफाई कर्मचारी से अपनी देख रेख में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें,यदि सफाई कर्मचारी कम पड़े तो अतिरिक्त मजदूर भी सचिव लगा सकते हैं,, वहीं उन्होंने सभी ऐ डी ओ पंचायत को विकास खंड में अपनी देखरेख में सफाई व्यवस्था करने, पंचायत भवन की साज सज्जा एवं अन्य व्यवस्थाओं को जिम्मेदारी पूर्वक निभाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की सफाई व्यवस्था एवं धार्मिक क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षक अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा किया जाएगा, जिससे कि इस पावन पर्व पर ब्रज क्षेत्र की स्वच्छ छवि पूरे विश्व में एक संदेश दे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
