• Sat. May 9th, 2026

बाद टैंक वैगन डिपो में राजभाषा हिंदी बैठक आयोजित

ByVijay Singhal

May 9, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बाद टैंक डिपो में सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर, टैंक वैगन डिपो, बाद कार्यालय में राजभाषा हिंदी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री नवज्योति भटनागर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, बाद द्वारा की गई। बैठक में बाद स्टेशन के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ पर्यवेक्षकों ने सहभागिता की। बैठक के दौरान राजभाषा हिंदी के प्रयोग, प्रचार-प्रसार तथा कार्यालयी कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि बाद डिपो, आगरा मंडल के अंतर्गत आता है तथा मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री गिरीश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री बीरेंद्र सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में मंडल में राजभाषा हिंदी का कार्य अत्यंत प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।
आगरा मंडल “क” क्षेत्र में स्थित होने के कारण यहां राजभाषा हिंदी में कार्य करने का लक्ष्य शत-प्रतिशत निर्धारित है। इस लक्ष्य की प्राप्ति एवं हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक तिमाही में हिंदी बैठकों का आयोजन किया जाता है। बैठक का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशानुसार किया गया तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यालयी कार्यों में हिंदी के अधिकतम प्रयोग का आह्वान किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.