• Sat. May 9th, 2026

बलदेव में मिट्टी में दबी मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

ByVijay Singhal

May 9, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना बलदेव में शनिवार को अवैरनी चौराहा पर चंद्रवीर कोल्ड स्टोरेज ईंट मंडी के पास खाली प्लाॅट में मिट्टी के ढेर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिट्टी में दबा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मिट्टी से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बलदेव में बादाम पेट्रोल पंप के सामने निवासी नत्थी सिंह तोमर ने पुलिस को सूचना दी अवैरनी चौराहा पर ईंट मंडी के पास चंद्रवीर कोल्ड स्टोरेज के खाली पड़े प्लाॅट में व्यक्ति का शव मिट्टी में दबा हुआ है। थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दयाशंकर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। शव को मिट्टी से बाहर निकाला। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर मृतक की पहचान गोविंद (28) पुत्र मेवालाल बघेल निवासी सुंदरपुरा की खोर, थाना लहारा, जिला भिंड मध्य प्रदेश के रूप में हुई। गोविंद मामा जयकरण के साथ अवैरनी चौराहे पर किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.