• Sun. Nov 8th, 2026

मथुरा में मुख्यमंत्री के लिए श्रीकृष्ण की नगरी में हो रहा तैयार कार्यालय

Byvijay.singhal1233

Nov 17, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुख्यमंत्री के लिए श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में कार्यालय तैयार हो रहा है। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के बतौर चेयरमैन इस कार्यालय में बैठेंगे। मुख्यमंत्री को दृष्टिगत रखते हुए कार्यालय कक्ष को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। यह कार्यालय आगामी वर्ष में बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। होली के आसपास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे अपने कार्यालय कक्ष में ब्रज विकास की समीक्षा भी करेंगे।
मुख्यमंत्री बनने के साथ ही योगी आदित्यनाथ ने ब्रज विकास के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया था। वे खुद इसके चेयरमैन हैं, जबकि वाइस चेयरमैन शैलजाकांत मिश्र (मुख्य सचिव स्तर का दर्जा) और आईएएस नगेंद्र प्रताप को सीईओ बनाया है।  ब्रज तीर्थ विकास परिषद की देखरेख में करीब दो हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर वर्तमान में केंद्रीय और राज्य की एजेंसियों द्वारा काम किया जा रहा है। ब्रज विकास की उभरती संभावनाओं को देखते हुए मथुरा जिला मुख्यालय स्थित तहसील सदर और जवाहर बाग रोड पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद का कार्यालय तैयार किया जा रहा है। यह तीन मंजिला कार्यालय करीब नौ करोड़ की लागत से बन रहा है। निर्माणाधीन कार्यालय परिसर में सबसे ऊपरी मंजिल पर मुख्यमंत्री बतौर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के कक्ष तैयार हो रहे हैं। चेयरमैन मुख्यमंत्री होने के कारण कार्यालय कक्ष को सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। इसी मंजिल पर बोर्ड सभागार भी बनाया जा रहा है, जिसमें 60 लोगों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री समीक्षा कर सकेंगे। कार्यालय की पहली मंजिल पर मुख्य कार्यपालक का कक्ष बनाया गया है। यहां एक छोटा सभागार और तकनीकी टीम के बैठने की व्यवस्था भी की गई है। ग्राउंड फ्लोर पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ, एकाउंट अफसर और वर्किंग स्टाफ के कक्ष बनाए गए हैं। इसी के साथ यहां जिला पर्यटन अधिकारी का कार्यालय भी रहेगा।

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने बताया कि जवाहर बाग के पास उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का कार्यालय निर्माणाधीन है। इसमें मुख्यमंत्री परिषद के बतौर चेयरमैन कार्यालय कक्ष भी बनाया गया है। अगले दो-तीन माह में यह कार्यालय बनकर तैयार हो जाएगा। इस पर करीब नौ करोड़ की लागत आ रही है। इसका उद्घाटन प्रदेश के सीएम से कराया जाएगा।

7455095736
0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.