• Thu. Jul 23rd, 2026

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन

ByVijay Singhal

Jul 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने होली गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। पुतला दहन को लेकर पुलिस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के बीच करीब 40 मिनट तक झड़प और धक्का-मुक्की हुई। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हर्ष चौरसिया ने कहा कि छात्र और युवा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। सरकार ने मांग नहीं मानी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि कांग्रेस युवाओं के हर संघर्ष में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद किया जाना चाहिए। प्रवीण ठाकुर ने दिल्ली में युवाओं पर लाठीचार्ज की निंदा की। प्रदर्शन के दौरान हरीश पचौरी, पूजा चौधरी, कनिष्का, काशन रिजवी, विवेक अग्रवाल, विष्णु शर्मा, संतोष प्रधान, शिशुपाल चौधरी, गौरव सारस्वत, दीपक, पंकज चौधरी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.