• Sat. Oct 17th, 2026

ब्रज में यमुना पर बनेंगे लक्ष्मण झूला जैसे पांच पुल, डिजायन तैयार कर रही नोएडा की कंपनी

Byvijay.singhal1233

Oct 9, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बिहारीजी कॉरिडोर के साथ ही वृंदावन ही नहीं मथुरा के पर्यटन विकास की उम्मीदें बढ़ जाएंगी। ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला की तर्ज पर मथुरा-वृंदावन में पांच सस्पेंशन पुल यमुना का आकर्षण का केंद्र बनेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ब्रज भूमि में अयोध्या की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन विकसित करने की योजना पर काम करा रही है। अब तक कुंड, सरोवर और कु छ स्थानों पर ध्यान केंद्रित किया, अब बड़ी योजनाओं को मूर्त रूप देने की तैयारी है। योजना से मथुरा-वृंदावन की तस्वीर बदलने वाली है। पांच सस्पेंशन पुल यमुना पर बनाए जाने की योजना है। इसमें तीन वृंदावन और दो मथुरा में बनेंगे। इनकी डिजायन नोएडा की कंपनी तैयार कर रही है। मथुरा में ये सस्पेंशन पुल विश्राम घाट और स्वामी घाट के आसपास बनेंगे। वृंदावन में तीन पुल देवरहा बाबा घाट से बिहारीजी मंदिर के आसपास तक प्रस्तावित हैं। द्वारिकाधीश मंदिर मुख्य बाजार में होने के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में दिक्कत आती है, वहां तक वाहन नहीं पहुंच पाते हैं। विश्राम घाट और स्वामी घाट पर सस्पेंशन पुल बनने से यमुना पार वाहन पार्किंग के बाद लोग आसानी से दर्शन के लिए आ सकेंगे। वृंदावन में सस्पेंशन पुल बनने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से बिहारीजी के दर्शनों के लिए आने वाले भक्त अपने वाहनों को यमुना पार खड़ा कर सकेंगे। इससे वृंदावन में जाम से मुक्ति मिलेगी वहीं यमुना पार एक नया क्षेत्र विकसित हो जाएगा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने बताया कि ब्रज क्षेत्र के सभी तीर्थों के साथ मथुरा-वृंदावन को लेकर कई बड़ी परियोजनाओं पर काम हो रहा है। जल्द ही ये परियोजनाएं मूर्त रूप लेने लगेंगी। यमुना पर सस्पेंशन पुल की प्लानिंग भी शामिल है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.