हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के गांव सामंतागढ़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई सामलिया की मौत के मामले में थाना प्रभारी जगदंबा सिंह के नेतृत्व में एसआई अशेष कुमार ने पुलिस टीम के साथ रविवार सुबह करीब 10 बजे नावली से पचहरा रोड की ओर देसी शराब के ठेके के पास से आरोपी रामवीर निवासी ग्राम गढ़ी सामंता, नौहझील को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी का चालान किया गया। बता दें कि 13 जून की सुबह गांव के एक प्लॉट में 45 वर्षीय सामलिया का लहूलुहान शव मिला था। घटना के बाद मृतक की पत्नी मछला देवी ने गांव के ही रामवीर, सुरेश और लोकेश के खिलाफ पति को जबरन शराब पिलाने, लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर पर गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि प्रकरण में विवेचना जारी है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
