हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली अंतर्गत रिटायर शिक्षक से धोखाधड़ी कर उनके खाते से पौने तीन लाख रुपये निकालने का मामला सामना आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। जनरलगंज, कोतवाली निवासी रिटायर शिक्षक बालकिशन शर्मा ने बताया कि उनके बैंक खाते में छह लाख पांच हजार रुपये जमा थे। जो उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए रखे हुए थे। आरोप है कि 23 जून को वह जनसुविधा केंद्र पर जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी करा रहे थे। इसी दौरान संजय सैनी नामक व्यक्ति ने धोखे से उनका एक चेक हासिल कर लिया। पीड़ित का आरोप है कि चेक पर घर के खर्च के लिए 20-30 हजार रुपये भरने की बात कही गई थी, लेकिन चेक वापस नहीं किया गया। 30 जून को जब बैंक से रुपये निकालने पहुंचे तो खाते में रकम कम होने का पता चला। बैंक से जानकारी करने पर पता चला कि उनके खाते से संजय सैनी के नाम पर पौने तीन लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि यह रकम धोखाधड़ी कर निकाल ली है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
