• Sun. Nov 1st, 2026

उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य नवेंदु सिंह शिकायत पर जांच करने आये, कब्जा देख अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई

Byvijay.singhal1233

Oct 13, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ये योगी की सरकार है, यहां बुलडोजर खूब चल रहा है। यह कहना है कि उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य नवेंदु सिंह इजीकेल का। वह बुधवार को वृंदावन के अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय के चर्च की संपत्ति पोर्टर बर्चर्ड मेथोडिस्ट विद्यालय एवं सीएफसी मिशन हॉस्पिटल पर हो रहे कब्जे की शिकायत पर जांच करने आए थे। उन्होंने विद्यालय और हॉस्पीटल की दुर्दशा और कब्जा देख अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार और नगर निगम के अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर सिंह से कहा कि बेशकीमती संपत्ति को बचाया जाए। अगर कही अवैध निर्माण है तो उसे हटाया जाए। कहा कि यह कैसे संभव है कि एक स्कूल और हॉस्पिटल को खुदबुर्द कर व्यापारिक गतिविधियां हो गईं और पता नहीं चला। विद्यालय को कबाड़ का गोदाम बना दिया गया है। दुकानों का निर्माण हो गया और व्यवसाय चल रहे हैं। कहा कि वह रिपोर्ट आयोग के समक्ष रख अधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे। मालूम हो कि महंत मधुमंगल शरणदास शुक्ल ने पिछले दिनों अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय के चर्च की संपत्ति की खुर्द-बुर्द करने की अल्पसंख्यक आयोग और मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। इसी शिकायत पर जांच शुरू हो गई है

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.