• Thu. Nov 12th, 2026

गोवर्धन में मनाया गया राष्ट्रीय महिला किसान दिवस,महिलाओं को एनजीओ द्वारा किया गया जागरूक

Byvijay.singhal1233

Oct 16, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन तहसील के नीम गाँव मे एक सोच फाउंडेशन संस्था द्वारा राष्ट्रीय महिला किसान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करते हुए एक सोच फाउंडेशन द्वारा वर्षों से किये जा रहे कार्यो के बारे में जानकारी दी। वही इस महिला किसान दिवस के मौके पर गाँव नीमगांव सहित आस पास के गांवो से आई महिलाओ ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। गोवर्धन तहसील के गांव नीमगांव में शनिवार को एक सोच फाउंडेशन संस्था द्वारा राष्ट्रीय महिला किसान दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करते हुए एक सोच फाउंडेशन द्वारा वर्षों से किए जा रहे कार्यों को लेकर जानकारी दी, संस्था में कार्य कर रही , महिलाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि एक सोच फाउंडेशन से जुड़ने के बाद उन्हें एक नई दिशा की ओर जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। संस्था से जुड़ने के बाद कई महिलाओं को रोजगार भी प्राप्त हुए हैं। एक सोच फाउंडेशन संस्था से जुड़ने के बाद ग्रमीण महिलाओं का मानना है कि कृषि कार्यों में महिलाओं की बढ़ती संख्या से उत्पादन में बढ़ोतरी हो सकती है, भूख और कुपोषण को भी रोका जा सकता है। इसके अलावा ग्रामीण अजीविका में सुधार होगा, इसका फायदा पुरुष और महिलाओं, दोनों को होगा।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.