हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोवर्धन के अंतर्गत राधाकुंड चौकी क्षेत्र के नगला सांखी और राधाकुंड से ई-रिक्शा चोरी के आरोपियों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। संजय कुमार निवासी नगला सांखी का ई रिक्शा 25 अप्रैल को घर के बाहर से चोरी हो गया। पवन निवासी रामचंद घेरा राधाकुंड का भी ई रिक्शा पांच अप्रैल को चोरी हो चुका था। दोनों पीड़ित को किसी ने सूचना दी कि रिक्शा दीपक निवासी घड़ी गोनपुर लक्ष्मी नगर मथुरा व रवी चौधरी निवासी, पानी प्लांट राधाकुंड ने चुराकर प्लांट पर खड़े कर दिए हैं। जब वे प्लांट पर गए तो दोनों आरोपी और ई-रिक्शा मिल गए। संजय और पवन ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेयी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
