• Sat. Nov 28th, 2026

मथुरा में आये दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के डायरेक्टर, कैंट बिजलीघर का किया निरीक्षण, कम वसूली पर लगाई फटकार

Byvijay.singhal1233

Apr 29, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के डायरेक्टर मथुरा आए। उन्होंने पहले कैंट बिजलीघर का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में लक्ष्य से कम वसूली पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही लक्ष्य के अनुसार वसूली के निर्देश अधीनस्थों को दिए। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के डायरेक्टर तकनीकी बीएन शर्मा राजस्व वसूली की समीक्षा के लिए सबसे पहले कैंट बिजली घर पहुंचे। यहां 60 करोड़ के सापेक्ष्य 30 करोड़ की वसूली पर नाराजगी जताई। साथ ही वसूली का कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां पटलों का निरीक्षण भी किया। इसके बाद वह वृंदावन पहुंचे और यहां भी अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने मरम्मत कार्य को गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। इसके बाद डायरेक्टर छाता एवं गोवर्धन बिजली घर पहुंचे। यहां निरीक्षण के बाद अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मथुरा वृंदावन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशेष नजर है। यदि किसी भी कार्य में लापरवाही बरती गयी तो अधिकारी का बिस्तर बांधने में देरी नहीं लगेगी। इस दौरान उनके साथ अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार अधिशासी अभियंता कुंवर शर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.