• Sat. May 23rd, 2026

बीएसए डिग्री कॉलेज के त्रैवार्षिक के लिए नगेंद्र मोहन बने चुनाव अधिकारी

ByVijay Singhal

May 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीअग्रवाल शिक्षा मंडल ने बाबू शिवनाथ अग्रवाल (बीएसए) डिग्री कॉलेज के त्रैवार्षिक चुनाव (सत्र 2026-2029) की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को मंडल की साधारण सभा की बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। मंडल के मंत्री किशोर कुमार अग्रवाल की ओर से जारी पत्र के अनुसार बैठक के प्रस्ताव संख्या 02 पर सदन में हुई चर्चा के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता और शिक्षा मंडल के सदस्य नगेंद्र मोहन मित्तल को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही मनीष गर्ग को सह-चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संस्था की ओर से नवनियुक्त चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आगामी 23 जून 2026 (दिन मंगलवार) तक कॉलेज के त्रैवार्षिक चुनाव की पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं। चुनाव संपन्न होने के बाद इसकी विस्तृत रिपोर्ट श्री अग्रवाल शिक्षा मंडल को सौंपनी होगी। चुनाव की घोषणा होते ही कॉलेज और मंडल से जुड़े सदस्यों के बीच चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.