• Wed. Jul 15th, 2026

40 एकड़ में बस रही अवैध कॉलोनी पर चला MVDA का बुलडोजर

ByVijay Singhal

Jul 15, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक बार फिर अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है। छाता-गोवर्धन रोड स्थित गांव साँखी (थाना बरसाना) में करीब 40 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही ‘जेएसकेएस फेस-तृतीय धेनू वाटिका’ नाम की अनाधिकृत कॉलोनी पर मंगलवार को प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने भारी पुलिस बल के साथ व्यापक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
प्राधिकरण सूत्रों के अनुसार अरविन्द झा और अमित अतरी द्वारा विकसित की जा रही इस कॉलोनी के खिलाफ वाद संख्या-75/2023-24 के तहत पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। जून 2023 में इसे ध्वस्त किया गया था, लेकिन इसके बावजूद कालोनाइजरों ने दोबारा अवैध निर्माण और प्लॉटिंग शुरू कर दी। शिकायत मिलने पर उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन के निर्देशन और सचिव आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। बरसाना थाना पुलिस के सहयोग से पहुंची टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध कॉलोनी के मुख्य गेट, साइट ऑफिस, भूखंडों की बाउंड्रीवॉल, आरसीसी सड़कों और बिजली के खंभों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इसके बाद सचिव आशीष कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और यदि कोई दोबारा निर्माण का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ और भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.