हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने कार्यभार संभालते ही शहर की जल निकासी व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया। नगर आयुक्त ने सबसे पहले बीएसए पुलिया नाले का निरीक्षण कर जल निकासी के लिए डाली गई पाइपलाइन की कार्यप्रणाली देखी और जलभराव की स्थिति में अतिरिक्त पंपसेट लगाने के निर्देश दिए। नया बस स्टैंड स्थित एसपीएस पर हैडर पाइपलाइन में लीकेज मिलने पर तत्काल मरम्मत कराने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। इसके बाद नया बस स्टैंड रेलवे अंडरपास और रोडवेज वर्कशॉप के पास स्थित नाले का निरीक्षण कर जल प्रवाह में बाधा बनने वाले अवरोध तत्काल हटाने के निर्देश दिए। भूतेश्वर अंडरपास स्थित नवीन संपवेल एसपीएस पर वर्षा जल की ग्रेविटी सिस्टम से निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि आगामी बारिश के दौरान वह स्वयं व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। मसानी नाले का निरीक्षण कर अधिकारियों से आउटफ्लो का वीडियो उपलब्ध कराने को कहा, जबकि मसानी एसपीएस की मरम्मत दो दिन में पूरी कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बंगाली कॉलोनी स्थित एसटीपी के का इनफ्लो-आउटफ्लो फ्लो-चार्ट बृहस्पतिवार तक उपलब्ध कराने को कहा
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
