हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कृष्णा नगर से लेकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि तक मार्गों पर वाहनों की बढ़ती संख्या और वाहन पार्किंग की कमी को देखते हुए नगर निगम द्वारा कृष्ण नगर में मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाई जाएगी। इसके निर्माण में लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस संबंध में जल निगम की कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइन शाखा द्वारा चिह्नित भूमि की सोइल टेस्टिंग एवं सर्वे किया किया जा रहा है। कृष्णा नगर से लेकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान मार्ग तक वाहनों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए लिए नगर निगम कृष्णा नगर में मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाने की तैयारी कर रहा है। इसकी अनुमानित लागत करीब 40 करोड़ रुपये होगी। इसके बनने से जहां नगर निगम की आमदनी बढ़ेगी वहीं मार्ग में लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) जल निगम की कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइन शाखा (सी एंड डीएस) तैयार कर रहा है। कृष्णा नगर में मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए डीपीआर तैयार करने से पहले नगर निगम द्वारा भूतेश्वर तिराहा स्थित जलकल कार्यालय परिसर में नगर निगम की जमीन चिह्नित की गई है। प्रस्तावित जमीन का सर्वे और सोइल टेस्टिंग का कार्य किया जा रहा है। यह पार्किंग करीब चार सौ कारों के खड़ी करने के लिए बनाई जाएगी। जल निगम सीएनडीएस शाखा के एक्सएईएन भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मल्टी लेवल पार्किंग के लिए सोइल टेस्टिंग एवं सर्वे का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के पूरे हो जाने पर डीपीआर तैयार नगर निगम के द्वारा शासन को यह प्रस्ताव भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य होगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
