हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर मध्य रेलवे ने कवच सुसज्जित खजुराहो वंदे भारत ट्रेन का पहला वाणिज्यिक परिचालन किया। पलवल से वृंदावन रोड स्टेशन तक यात्रियों को बैठाकर ट्रेन का संचालन किया गया। कवच सिस्टम के कई ट्रायल करने के बाद पहली बार यात्रियों को बैठाकर वंदे भारत खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया गया। अप लाइन पर ट्रेन पलवल से वृंदावन रोड तक पहुंची। 80 किमी का रूट अब वाणिज्यिक ट्रेन परिचालन के लिए कवच प्रणाली से पूरी तरह सुसज्जित और चालू है। इसके पूर्व सेक्शन में कवच साइट इंस्टॉलेशन और परीक्षण गतिविधियां पूरी हो चुकी हैं। एसटीसीएएस/एलसी टीसीएएस इंस्टॉलेशन, टावर इरेक्शन, आरएफआईडी इंस्टॉलेशन, लोको सिम्युलेटर का उपयोग करके एफएटी और सेट करना आदि शामिल हैं। अब तक उत्तर मध्य रेलवे के तीनों मंडलों के 192 लोको पायलटों/सहायक लोको पायलटों/ लोको निरीक्षकों को कवच प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें 51 हाई स्पीड क्रू को कवर किया गया है। लोको पायलटों और लोको इंस्पेक्टरों के लिए नियमित क्लासरूम और लैब सिम्युलेटर प्रशिक्षण चलाया जा रहा है। कवच लोको ट्रायल के दौरान लोको पायलटों को नियमित काउंसलिंग दी जा रही है। स्टेशन निदेशक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि निजामुद्दीन से खजराहो जाने वाली ट्रेन का कवच प्रणाली से संचालन किया गया। डिवाइस की हर पहलु से जांच की गई। सवारी गाड़ी को पहली बार कवच प्रणाली से संचालित किया गया है। संचालन के दौरान किसी तरह की दिक्कत सामने नहीं आई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
