हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली के बाजना पुल के पास बाइक सवार तीन लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बुधवार रात 3 बजे के करीब सूचना मिली कि बाजना पुल के पास बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी है। दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंचे। तेज बारिश में पुलिस ने तीनों युवक को उठाया तो उनमें से दो की मौत हो चुकी थी, जबकि एक युवक की सांसें चल रही थीं। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल भिजवाया। घायल युवक आगरा के अछनेरा स्थित गांव कचैरा निवासी ललित है। उसने मरने वाले साथियों के नाम अछनेरा के कचैरा निवासी अजीत (18) पुत्र तूही राम, फरह के गांव सिंघाना निवासी मुरारी (35) पुत्र बच्चू सिंह बताए। तीनों बाइक से वृंदावन दर्शन करने को गए थे। 3 बजे के करीब वह घर लौट रहे थे, तभी बाजना कट के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। बारिश के कारण काफी देर तक रास्ते में पड़े रहे, कुछ समय बाद एक कार वाला आया तो उसने उसे हाथ दिखाया। कार सवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
