• Sun. Nov 8th, 2026

शहर से जाम की मुक्ति को निगम की सौगात,मथुरा में मल्टी लेवल पार्किंग का हुआ शुभारंभ

Byvijay.singhal1233

Nov 18, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा शहर में जाम से मुक्ति के लिए मथुरा वृंदावन नगर निगम ने मल्टी लेवल पार्किंग बनाई है। शहर के घने इलाके में बनी इस पार्किंग के जरिए शहरी इलाके में लगे जाम से मुक्ति मिलेगी। 20 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस पार्किंग का मेयर और पार्षदों ने शुभारंभ किया। शहर के जुबली पार्क इलाके में मथुरा वृंदावन नगर निगम द्वारा मल्टी लेबल पार्किंग का निर्माण कराया गया। 20 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस पार्किंग का मेयर मुकेश आर्य बंधु ने फीता काटकर और पार्षद राजेश पिंटू व रामदास चतुर्वेदी ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद मथुरा द्वारा जुबली पार्क डैंपियर नगर में मल्टी लेबल कार पार्किंग, स्ट्रीट वेंडर्स एवं ओपन एम्फीथियेटर के निर्माण का कार्य 20 करोड़ रुपए में स्वीकृत किया गया था। स्थल पर निर्माण कार्य कार्य दायी संस्था मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा कार्य कराया गया है। निर्माण के बाद इसे नगर निगम मथुरा-वृंदावन को हस्तांतरित कर दिया गया। मल्टी लेबल कार पार्किंग का निर्माण 2 फ्लोर में बेसमैंट में किया गया है। जिसमें फर्स्ट फ्लोर 4790.69 वर्ग मीटर एवं सेकेंड फ्लोर बेसमैंट 4790.69 वर्ग मीटर में किया गया है। उद्घाटन के अवसर पर महापौर मुकेश आर्य बंधु बताया कि होली गेट के समीप डैंपियर नगर जुबली पार्क में मल्टी लेबल पार्किंग का उद्घाटन किया गया। पूर्व में मथुरा में होली गेट के समीप कोई कार पार्किंग नहीं थी। जिसके कारण व्यापारियों एवं नागरिकों को पार्किंग को लेकर काफी समस्या बनी रहती थी। कई लोगों द्वारा अपनी कार को सडक किनारे खडा कर दिया जाता था, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती थी। उक्त समस्या के दृष्टिगत मल्टी लेबल का पार्किंग का निर्माण कराया गया है। यहां लगभग 320 कार की पार्किंग की जा सकती है। महापौर द्वारा आस-पास के व्यापारियों एवं निवासियों से अनुरोध किया गया कि वह अपनी कार को मल्टी लेबल पार्किंग में खडा करे, जिससे अनावश्यक जाम की समस्या उत्पन्न न हो। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि मल्टी लेबल कार पार्किंग 2 फ्लोर में बना हुआ है। आगामी समय में 2 लिफ्ट प्रस्तावित है। नगर आयुक्त ने बताया कि होली गेट एवं डैंपियर नगर के आस-पास कई प्रमुख मंदिर है, जिसमें श्रद्धालुओं को कार पार्किंग की काफी समस्या होती थी। मल्टी लेबल पार्किंग का निर्माण होने से स्थानीय निवासियों एवं श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पडेंगा। नगर निगम के पार्किंग पूर्व निर्धारित रेट अनुसार ही मल्टी लेबल पार्किंग के रेट होंगे। रेट लिस्ट की सूची पार्किंग स्थल पर चस्पा की जायेगी। उद्घाटन के अवसर पर सीओ सिटी अभिषेक तिवारी, अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह,सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल,मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम के अलावा स्थानीय व्यापारी और भाजपा नेता उपस्थित रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.