• Thu. Jul 2nd, 2026

सांसद ने सोनई रेलवे स्टेशन पर उपरिगामी पुल का किया उद्घाटन

ByVijay Singhal

Jun 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया के देहात सोनई रेलवे स्टेशन पर सांसद और अभिनेत्री हेमामालिनी ने सोनई रेलवे स्टेशन पर बने उपरिगामी पुल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इससे पूर्व स्थानीय लोगों ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सांसद ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार सबका साथ सबका विश्वास के साथ कार्य कर रही है। जल्दी ही क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएंगे। मांट विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी सबके हित में काम कर रहे हैं। 15 मई 2007 को सोनई रेलवे स्टेशन बचाओ संघर्ष समिति ने उपरिगामी पुल के निर्माण की मांग की थी। 23 जून 2022 को पुल की आधार शिला रखी गई। इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर रोहित गुप्ता, सहायक मण्डल इंजीनियर संजय कुमार पांडेय , सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, संजय गोविल , हरिमोहन सिंह ,मुनीश रावत, मेघश्याम, महेशचंद्र, चंद्रमोहन, राधेश्याम, रघुवीर सिंह, जगदीश आदि ग्रामीण मौजूद रहे। सोनई स्टेशन के उपरिगामी पुल का उद्घाटन करके लौटते समय सांसद हेमामालिनी की गाड़ियों का काफिला राया में जाम में फंस गया। जैसे-तैसे पुलिस ने सांसद की गाड़ी को जाम से निकलवाया। यहां सांसद करीब बीस मिनट तक जाम फंसी रहीं। हालांकि राया में जाम की समस्या को देखते हुए बाईपास बनने की मंजूरी मिल गई है। इससे काफी राहत मिलेगी। सांसद हेमामालिनी ने निर्माणाधीन मथुरा-बरेली मार्ग का निरीक्षण किया। पूर्वोत्तर रेलवे के रेलवे लाइन पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की प्रगति भी देखी। यहां मौजूद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से राया बाईपास के निर्माण शीध्र कराने के निर्देश दिए। निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने सांसद से निर्माण कार्य में आ रहीं बाधाओं- जैसे सड़क निर्माण में मिट्टी की अनुमति, वन विभाग द्वारा पेड़ कटान की अनुमति आदि के संबंध में जानकारी दी। सांसद ने अड़चनों को दूर करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर फर प्रोजेक्ट मैनेजर अमित भाटिया आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.