• Thu. Jul 2nd, 2026

बाइक सवारों ने दरोगा के माथे पर मारा कड़ा

ByVijay Singhal

Jun 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में बाइक सवार तीन युवकों ने दरोगा के कड़ा मार दिया। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने बाइक सवार तीन युवकों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने एवं पिटाई का मामला दर्ज किया है।

शेरगढ़ चौराहे पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान घंटाघर की ओर से आ रहे तीन बाइक सवार युवकों को रोककर चालान करने लगी। इससे गुस्साए बाइक सवार चेकिंग कर रहे चौकी प्रभारी जतिन पाल के साथ अभद्रता करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दरोगा ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। युवकों ने थप्पड़ न मारने को कहा। इससे युवक आक्रोशित हो गए और एक युवक ने हाथ में पहना कड़ा उनके माथे पर दे मारा, जिससे वह घायल हो गए। वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों को देख आरोपी बाइक को छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि पकड़ा गया युवक नरेंद्र निवासी हुसैनी है। चौकी प्रभारी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.