• Sun. Nov 15th, 2026

84 कोस की परिक्रमा से पति को चकमा देकर चंपत हुई छह बच्चों की मां

Byvijay.singhal1233

Jul 2, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 84 कोस की परिक्रमा के दौरान एक महिला अपने पति को चकमा देकर चंपत हो गई। महिला छह बच्चों की मां है और वह तीन माह पहले भी घर से भाग गई थी, जिसे पुलिस ने रेवाड़ी से बरामद किया था। थाना सुरीर क्षेत्र के एक गांव में छह बच्चों की मां को इश्क का भूत सवार हो गया है। वह बार-बार घर से भाग जा रही है। करीब तीन माह पहले वह प्रेमी के साथ भाग गई थी। पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला को रेवाड़ी से बरामद कर लिया। इसके बाद पिछले माह वह पति के साथ 84 कोस की परिक्रमा को गई थी। जहां से वह हसनपुर (हरियाणा) में पति को चकमा देकर भाग गई। पति उसे परिक्रमा मार्ग में कई दिन तक तलाशता रहा लेकिन कोई पता न चलने पर मायूस होकर वापस लौट आया। पति ने बताया कि पत्नी का रेवाड़ी के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पहले वह उसी के पास मिली थी, लेकिन अब उसका कोई पता नहीं चल रहा है। वह छह बच्चों को छोड़ कर गई है, जो अपनी मां की याद करते रहते हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.