• Wed. Nov 4th, 2026

चिकित्सक की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत

Byvijay.singhal1233

Jul 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र स्थित एक नर्सिंग होम में शनिवार की सुबह जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। चिकित्सकों ने महिला के शव को तो परिजन को सौंप दिया, लेकिन नवजात बच्चे का शव परिजन को नहीं दिया। परिजन ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाता हुए हंगामा करते हुए राया-मथुरा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजन को समझा बुझाकर शांत किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना जमुनापार के नगला पूर्णा निवासी लाखन सिंह ने बताया कि उन्होंने गर्भवती पत्नी आरती को प्रसव के लिए शुक्रवार की शाम को राया-मथुरा मार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। पूरी रात चिकित्सक उसकी पत्नी का इलाज करते रहे। सुबह पांच बजे के करीब उन्होंने पत्नी की हालत गंभीर बताते हुए अन्य स्थान पर ले जाने के लिए बोल दिया। यह सुनते ही लाखन सिंह घबरा गए और अपनी पत्नी को लेकर डीएस हॉस्पिटल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने कुछ देर उपचार करने के बाद पुन: दूसरे अस्पताल ले जाने को बोल दिया। वह अपनी पत्नी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वह शव को लेकर राया-मथुरा रोड स्थित नर्सिंग होम पर पहुंच गए। उन्होंने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अपने बच्चे के शव की मांग की। इस पर नर्सिंग होम में तैनात बाउंसरों ने उनके साथ हाथापाई कर दी। उन्होंने इसकी जानकारी परिजन को दी। जानकारी मिलने पर परिजन ग्रामीणों के साथ नर्सिंग होम पहुंच गए। उन्होंने महिला के शव को राया-मथुरा मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजन को समझा-बुझाकर शांत किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया कि अभी परिजन ने किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी है। तहरीर और जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.