मथुरा में आई आंधी ने जिले में खूब तबाही मचाई। सौ से अधिक पेड़ जहां टूटे वहीं इतने ही बिजली के खंभे भी धराशायी हो गए। शहर से लेकर देहात तक बिजली कटौती लोगों के लिए मुसीबत बनी रही। पुलिस लाइन की बिजली आपूर्ति बाधित रहने के चलते 500 परिवार पानी के लिए रविवार को भी तरसते रहे। वहीं शाम को अचानक मौसम बदल गया और बारिश शुरू हो गई। इससे बिजली भी गुल हो गई। पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार तक मौसम खराब रहने की आशंका जताई गई है।
आई आंधी अपने पीछे तबाही के निशान छोड़ गई। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सौ से अधिक पेड़ उखड़ गए। शहर के मयूर विहार कॉलोनी, कलेक्ट्रेट परिसर, पुलिस लाइन समेत अन्य स्थानों पर पेड़ टूटे तो कहीं जड़ से उखड़ गए। ग्रामीण क्षेत्रों का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा। जिले भर में सौ से अधिक पेड़ आंधी में धराशायी हो गए। वहीं बिजली की लाइनें और खंभों पर भी आंधी आफत बनकर टूटी। 107 बिजले के खंभे टूटने के साथ ही 10 ट्रांसफार्मर भी जमीन पर आ गिरे। इतना ही नहीं बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह ध्वस्त हो गई। चंदनवन, मोतीकुंज, मयूर विहार समेत अन्य कॉलोनियों में शाम छह बजे से रात दो बजे तक आठ घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं जनरलगंज, बंगाली घाट, सदर, आर्य समाज रोड, होली गेट, भरतपुर गेट क्षेत्र में शाम 7 बजे से रात 1 बजे तक 6 घंटे बिजली नहीं आई।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
